पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बनासर बाग में पानी की मोटर का उद्घाटन

बनासर बाग में पानी की मोटर का उद्घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनासरबाग में लगाई गई पानी की मोटर का उद्घाटन एसएस बोर्ड के सदस्य भाजपा के प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा ने किया। उन्होने कहा कि बनासर बाग वेलफेयर एसो. बाग की नुहार बदलने के लिए बढिय़ा काम कर रही है। जिसके लिए फतेह प्रभाकर उनकी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि बाग की सडक़ों की हालत दयनीय बनी हुई है। सडक़ों पर प्रीमिकस डालने के लिए नगर सुधार ट्रस्ट ने 6 लाख का एस्टीमेट बनाया है। गर्मी में दो इंच मोटी लेयर वाली प्रीमिकस डाली जाएगी। बाग में शौचाल्यों की जरूरत भी पूरी कर दी जाएगी।

इस मौके फतेह प्रभाकर, अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, बुध राम, जगवीर सिंह, विजय गोयल, गिरधारी लाल, अर्जन लाल मनचंदा, ज्ञानी हरीश, अनिल कुमार, कैप्टन राम सिंह मौजूद थे।

बनासर बाग में मोटर का उद्घाटन करते हुए जतिंदर कालड़ा।

खबरें और भी हैं...