सोसायटी ने निर्माण कार्यों के लिए आभार जताया
जेपीनगर वेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान बलदेव सिंह की प्रधानगी में हुई। इस मौके पर बलदेव सिंह ने कहा कि वार्ड-11 में एसएस बोर्ड के सदस्य भाजपा के प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा ने 51 लाख 52 हजार रुपए के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा था, जिससे नगर की सड़कों का निर्माण होना है परंतु अफसोस कई पार्षदों द्वारा सड़कों के निर्माण का विरोध किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य पर पूरा खर्च नगर काउंसिल की बजाए नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। समूह जेपी नगर निवासी जतिंदर कालड़ा पार्षद आरती कालड़ा के धन्यवादी हैं।