- Hindi News
- ‘प्रभु की कथा सुनने से ही शुद्ध हो जाता मन’
‘प्रभु की कथा सुनने से ही शुद्ध हो जाता मन’
सरहिंद। शहरके शिव दवाला मंदिर में चल रही श्री राम कथा में प्रवचन करते हुए गोपाल मोहन भारद्वाज ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से मन में पैदा हो रही बुराइयां खत्म हो जाती हैं। जो भी इंसान प्रभु की शरण में जाता है, प्रभु उसकी नैया जरूर पार लगाते हैं। प्रभु सभी के है और सभी के दुख हरते हैं। उन्होंने प्रभु राम के जीवन से संबंधित दूसरे प्रसंग सुना सभी को श्री राम के रंग में रंग दिया। यहां बड़ा संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।