फ्रेंड्स लाइब्रेरी नाभा ने करवाया जीके मुकाबला
नाभा| फ्रेंड्सलाइब्रेरी नाभा के चेयरमैन सुभाष बांसल के नेतृत्व में डीएवी सेंटनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24वीं जीके मुकाबला करवाया गया। मुख्य मेहमान कमलेश शर्मा, एएस डिप्टी कमिश्नर रोपड़ और लाजपाल सिंह जाखड़ टैक्स कमिश्नर पटियाला गेस्ट आॅफ ऑनर रहे। डीएवी स्कूल की स्टूडेंट्स ने कथक डांस कर मेहमानों का स्वागत किया। मुकाबले में सरहिंद पब्लिक स्कूल की 10वीं की स्टूडेंट योगांशा ने 86 प्रतिशत नंबर लेकर पहला और 10वीं की आइशा पाइनोर पब्लिक स्कूल गांव गजोमाजरा और मालवा पब्लिक स्कूल नाभा में 9वीं कक्षा के दिनकर ने 85 प्रतिशत नंबर लेकर दूसरा स्थान जबकि दयानंद पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट अर्चना शर्मा ने 83 प्रतिशत नंबरों से तीसरा स्थान पाया। यहां सुभाष बांसल, प्रधान अनिल मलेरी, अश्वनी मदान सचिव, डीएवी प्रिंसिपल मंजुला सहगल, रमेश गाबा, उर्मिला अत्री मौजूद थे।