- Hindi News
- क्षमा में साक्षात भगवान वास करते: रविनंदन शास्त्री
क्षमा में साक्षात भगवान वास करते: रविनंदन शास्त्री
क्षमामेंसाक्षात भगवान वास करते हैं। सत्य कुछ समय के लिए छुप सकता है, पर मर नहीं सकता। खुशी को हमेशा दान से व्यक्त करना चाहिए। यह प्रवचन श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा सरहिंद रोड स्थित न्यू ग्रेन मार्केट में श्रीमद्भागवत कथा के धार्मिक प्रोग्राम में स्वामी रविनंदन शास्त्री ने दिए। उन्होंने कहा कि भगवान सदा भक्त के अधीन रहते हैं। उन्होंने कहा कि मां शब्द हमें गौ माता से ही मिला है।
भगवान कभी वस्तु का भोग नहीं लगवाते बल्कि वो तो भावनाओं का भोग लगवाते हैं। मासाहारी चीजें खाने से कोई ताकत नहीं मिलती, बल्कि वो तो खाने वालों को आलसी बनाती है। भगवान जो करते हैं, वो ठीक होता है उनकी करनी में दखल नहीं देना चाहिए। प्रोग्राम में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने शिरकत की। मंडल प्रधान ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, सुरेंद्र जिंदल, मंडल संस्थापक अनीश मंगला, बिंदु बाला, सतपाल, वीणा शर्मा, राधे श्याम,पप्पी बांसल, राज कुमार, प्रेस सचिव नरेश करकरा्, अशोक सूद, प्रेम गोयल, विजय गुप्ता, राजू, अजय शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार मौजूद रहे।
श्री मद्भागवत कथा के दौरान कथा करते स्वामी रविनंदन शास्त्री मौजूद भक्त।