पिता का वचन निभाने को राम गए वनवास
सरहिंद। श्रीरामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से नगर कौंसिल स्टेज पर की जा रही प्रभु लीला में मंच का शुभारंभ करते हुए श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एडवोकेट एसएन शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज हमारे बच्चे अपनी संस्कृति और त्योहारों को भूलते जा रहे हैं वह चिंताजनक है। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से मंचन में रानी कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से लिए अपने दो वचन पूरे करवाने का कलाकारों ने सफल मंचन किया। पिता द्वारा दिए वचनों को निभाने के लिए प्रभु श्री राम बिना कुछ पूछे राज्य का मोह त्याग 14 साल के लिए जंगलों में वनवास के लिए रवाना हो जाते हैं।