- Hindi News
- अयोध्या लाने के लिए श्री राम से मिले भरत
अयोध्या लाने के लिए श्री राम से मिले भरत
सरहिंद। नगरकौंसिल स्टेज पर श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब की ओर से कराई जा रही श्री रामलीला के मंचन में राजा दशरथ की मौत के बाद कैकेयी द्वारा भरत को राजा बनाने के लिए हर प्रयास के असफल रह जाने पर भरत श्री राम को अयोध्या वापस लाने के लिए जंगलों में जाते हैं। लेकिन प्रभु राम इनकार कर देते हैं। जिसके बाद रावण की बहन सूर्पनखा पहले श्री राम को और फिर लक्ष्मण को नृत्य और अन्य तरह से अपने प्रेम जाल में फंसाने की कोशिश करती है। प्रभु राम के मना करने पर जब सूर्पनखा नहीं मानती है तो लक्ष्मण जी उसकी नाक काट देते हैं। गुस्से में आए रावण ने मारीच की मदद से माता सीता का हरण कर लेता है।