पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरहिंद। पटेलनगर क्षेत्र में छोटे बच्चों द्वारा की जा रही

सरहिंद। पटेलनगर क्षेत्र में छोटे बच्चों द्वारा की जा रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरहिंद। पटेलनगर क्षेत्र में छोटे बच्चों द्वारा की जा रही श्री रामलीला आकर्षण का केंद्र रही। नन्हें कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए समाज सेवी पवन कालड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कालड़ा ने कहा कि छोटे बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेशक आज यह बच्चे स्टेज पर अपना रोल निभाने में पूरी तरह निपुण नहीं हैं, पर आने वाले दिनों में यही बच्चे शहर की बड़ी स्टेजों पर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। उन्होंने बच्चों को उनके किए शानदार मंचन पर अनुदान राशि भेंट की। मंचन में बच्चों ने भरत मिलाप से सीता हरण का प्रसंग पेश किया।

बच्चों में धर्म के प्रति आस्था जरूरी: कालड़ा