ओवर स्पीड कंट्रोल करके हादसे कम कर सकते
एफसीआई गोदाम के कच्चे रास्ते से लोग परेशान, हादसे का डर
हादसोंकेखिलाफ भास्कर महाअभियान के तहत स्कूल के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोग जुड़ रहे हैं। लायंस क्लब गोल्ड के मेंबर भी मुहिम से जुड़े और उन्होंने भवानीगढ़ चौक पर आने जाने वाले वाहनों को रोका। उनसे ट्रैफिक नियम मानने की अपील की।
क्लब प्रधान एडवोकेट नवदीप सिंह ढिल्लों ने चौराहे पर रुके गाड़ी ड्राइवरों को ट्रैफिक नियम के फायदे बताए। उनसे कहा कि ओवर स्पीड को कंट्रोल करके हम हाइवे पर होने वाले एक्सीडेंट्स को कम कर सकते हैं। क्लब पीआरओ. जेपी गर्ग ने चार पहिया के ड्राइवरों से सीट बेल्ट लगाने को कहा। कैशियर सतीश गर्ग रोमी ने ड्राइवरों से स्पीड कम करके गाड़ी चलाने की अपील की। इस समय सड़क हादसों का कारण ओवर स्पीड होती है। ट्रैफिक इंचार्ज शमशेर सिंह ने कहा कि भास्कर के प्रयासों से शहर में लोग काफी अवेयर हो रहे हैं। शहर के सभी स्कूल, कॉलेजों के स्टूडेंट्स मुहिम में अपना योगदान दे रहे हैं। शहर के संगठन मुहिम के साथ जुड़कर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सभी लोग अवेयर होकर नियम फॉलो करेंगे तो हादसों को कम किया जा सकता है।
इस वजह से हो रहे हादसे
एफसीआईगोदाम के भीतर जाते समय कच्चा रास्ते पर ट्रकों के पहिए से उड़ने वाली धूल सड़क तक पहुंचती है, जिससे दो पहिया गाड़ी चलाने वाले आंखों में मिट्टी पड़ने पर संतुलन खो बैठते हैं। कई बार गोदाम से निकलने वाले ट्रक शार्ट कट के चक्कर में राॅन्ग साइड की तरफ जाते हैं, दोनों ही परिस्थितियों में कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। अभी तक इन हादसों में किसी की जान नहीं गई लेकिन कई लोग जख्मी हो चुके हैं। जल्द डीएम को मांगपत्र सौंपेंगे।
गोदाम से निकल रॉन्ग साइड जाता हुआ ट्रक।
कच्चे रास्ते की समस्या के बारे में बताते लोग।
बाइक सवार को लायंस क्लब गोल्ड के मेंबर ट्रैफिक रूल की जानकारी देते हुए।
यह बोली पब्लिक
^नियमों को सही रखने के लिए प्रशासन को सख्ताई का प्रयोग करना चाहिए और लोगों को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अगर लोग कानून को नजरंदाज करते हैं तो ट्रैफिक व्यवस्था को सही नहीं रखा जा सकता है। -डॉ. धर्मपाल सिंगला
^अगर सभी नियमों का पालन करते हैं तो पंजाब की यह सबसे बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। अगर जिम्मेदार लोग नियम को माने तो पब्लिक भी अपने आप नियम मानेगी और उनमें