पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ईगल क्लब ने टीयू को हराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। बहादुरगढ़

डॉ.भीमराव अंबेडकर साहिब स्पोर्ट्स क्लब की ओर से श्री गुरु तेगबहादुर स्टेडियम में करवाए जा रहे 6वें फुटबाल टूर्नामेंट का पहला दिन रोमांचक रहा। टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी सरदार जगतार सिंह प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स ने की। पहले दिन टूर्नामेंट में 4 मुकाबले हुए। जिसमें ईगल क्लब पटियाला ने थापर यूनिवर्सिटी को 3-0, अथोपियन निग्रोस ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम को 3-1, पंजाब बिजली बोर्ड 1 ने सरहिंद को 4-1 और पंजाब बिजली बोर्ड 2 ने खालसा कॉलेज की टीम को 6-1 से हराया। क्लब के प्रधान गुरपाल सिंह सोनी ने बताया कि टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। जिसमें एमएलए सनौर लाल सिंह पहुंचेंगे। इस मौके गुरनाम सिंह, जसप्रीत जस्सी, तरवीर सिंह थे।

प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स जगतार सिंह खिलाड़ियों के साथ।

खबरें और भी हैं...