डेलीगेट ने किया वेरका प्लांट का दौरा
पटियाला। सरहिंदरोड स्थित वेरका मिलक प्लांट में पांच देशों इथोपिया, सूडान, नाइजीरिया, युगांडा और इंडोनेशिया के ट्रेनी डेलीगेट ने इंटरनेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम आॅन मैनेजमेंट सिस्टम सर्टिफिकेट के तहत जानकारी प्राप्त की। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर पीवी इंद्रसेना राओ भी मौजूद रहे। वेरका मिलक प्लांट के जनरल मैनेजर जीपी शर्मा ने डेलीगेट को प्लांट का दौरा कराया। शर्मा ने बीआईएस के अफसर और प्लांट विजिट करने आए सभी डेलीगेट का धन्यवाद किया।