कथा से जीवन में आती क्रांति: रविनंदन
पटियाला | श्रीराधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ने सरहिंद रोड स्थित न्यू ग्रेन मार्केट में चलाए जा रहे प्रोग्राम में वृन्दावन से आए कथा वाचक रविनंदन शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह कथा नहीं है बल्कि वास्तव में इसमें साक्षात श्री कृष्ण जी ही स्वयं निवास करते हैं। सभी शास्त्रों का सार है। भागवत कथा से जीवन में क्रांति आती है। इससे हम मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्री ने अपने कई भजनों से भगवान की भक्ति करने समर्पित करने की प्रेरणा दी। यहां प्रधान ओम प्रकाश, महासचिव रमेश शर्मा, संस्थापक अनीश मंगला, मदन लाल मुटेजा, डाॅ. दीपक गर्ग, जतिंदर गोयल, चमन लाल, महेंद्र, राजेंद्र गुप्ता, दिनेश बांसल, ललित ओम गुप्ता, भारत भूषण , सुरेश कुमार बांसल, कमल अग्रवाल, बलराम जोशी नरेश करकरा मौजूद रहे। अनीश मंगला ने संगत का धन्यवाद किया।
रविनंदन शास्त्री