- Hindi News
- वन महकमे के मुलाजिमों ने भूख हड़ताल खत्म की
वन महकमे के मुलाजिमों ने भूख हड़ताल खत्म की
पटियाला। जिलाकमेटी दर्जा 4 यूनियन वन महकमे की ओर से वन मंडल दफ्तर के आगे शुरू की गई भूख हड़ताल अफसरों ने साथ बातचीत करके खत्म करा दी है। बातचीत में वन मंडल अफसर सतिंदर सागर समेत वन रेंज अफसर राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, नाभा, समाना भादसों शामिल हुए। मीटिंग में मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाणा, जगमोहन सिंह, सतपाल लंग, कुलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह और गुरमेल सिंह भी मौजूद रहेे। मांगों में पांच महीने से रुका वेतन में से तीन तीन महीने का वेतन तुरंत जारी करना, सीनियरता सूची एक महीने में मुकम्मल करना, काम से हटाए वर्कर काम पर जारी रखना और वेतन का बकाया शामिल है।