- Hindi News
- माता सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं: आचार्य योगराज
माता सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं: आचार्य योगराज
सरहिंद। नवरात्रोंके दिनों में श्रद्धालु माता के मंदिरों में माथा टेक अपना जीवन सफल कर रहे हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर के आचार्य योगराज ने कहा कि मां भगवती के चौथे स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से दुख और दरिद्र दूर होते हैं। इस रूप की अराधना करने से धन-धान्य की कमी नहीं हाेती है। उन्होंने कहा कि मां तो इतनी दयालु है कि कोई भी भक्त अगर मां की सच्चे मन से आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।