पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमको प्यारी लागे बरसाने की गलियां

हमको प्यारी लागे बरसाने की गलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराधाकृ़ष्ण संकीर्तन मंडल ने सरहिंद रोड स्थित न्यू ग्रेन मार्केट में रविवार शाम को भजन संध्या की। गायिका साध्वी पूनम ने श्री राधा कृष्ण के भजन हमको प्यारी लागे बरसाने की गलियां, सारी दुनिया है दीवानी, राधा रानी आप की, भजनों से राधा कृष्ण का गुणगान किया।

मंडल संस्थापक अनीश मंगला सचिव नरेश करकरा ने बताया कि प्रोग्राम 21 सितंबर तक चलेगा। प्रोग्राम में कृ़ष्णा नंद महाराज रविंदर शास्त्री कथा करेंगे। यहां समाना, राजपुरा, नाभा, बस्सी पठाना अंबाला से मंडलियों ने शिरकत की। यहां प्रोग्राम में ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, सुरेंद्र जिंदल, कमल अग्रवाल, बलराम जोशी, राकेश कुमार, बिंदु बाला, हंसराज, जतिंदर गर्ग, गोपाल बांसल, मुकेश, रमेश मल्होत्रा, राजेंद्र गुप्ता, राजीव गोयल, पवन बांसल, अजय यादव, विनोद बांसल, राज सिंगला, तरदीप अग्रवाल, सतपाल, संजीव सिंगला, अनिल खन्ना, राज कुमार शर्मा अनीश बांसल का प्रोग्राम में विशेष सहयोग रहा।

भजनों का गुणगान करती साध्वी पूनम। भजनसंध्या में मौजूद श्रद्घालु।