पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतुल शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतुल शास्त्री

गोमाता की सेवा में ही जगत का कल्याण: अतुल शास्त्री

सरहिंद| श्रीबांके बिहारी सेवा समिति की ओर से कराई जा रही श्रीमद्भागवत कथा समाप्त हो गई। कथा के अंतिम दिन अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आपसी प्रेम और सद्भावना से बढ़ कर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण और सुदामा के प्रेम प्रसंग की अनेकों गाथाएं मौजूद हैं। जिनमें प्रभु द्वारा सुदामा के रूप में घर आए अतिथि का खुद चरण धोना, उनका सत्कार के अलावा वह सभी कुछ मौजूद है, जिसमें प्रेम छलकता है। गोमाता के हो रहे अनादर पर शास्त्री जी ने कहा कि गोमाता हम सभी की माता है। सभी को गोशाला में जाकर गोमाता की सेवा जरूर करनी चाहिए। क्योंकि गोमाता की सेवा में ही जगत का कल्याण है।