पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाके से साढ़े चौदह लाख कीमत के गहने बरामद

नाके से साढ़े चौदह लाख कीमत के गहने बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। राजपुरा-सरहिंदजीटी रोड पर लगाए नाके के दौरान सदर पुलिस ने लाखों कीमत वाले सोने और डायमंड के गहने बरामद करने के बाद अगली कार्रवाई के लिए आबकारी कर महकमे के मोबाइल विंग के ईटीओ के हवाले कर दिया। डीएसपी आरएस सोहल ने बताया कि सदर थाना के एसआई बलदेव सिंह की निगरानी में एएसआई रविंदर कृष्ण ने बीती रात राजपुरा लुधियाना नेशनल हाइवे स्थित उकसी जट्टा के नजदीक नाका लगाया था। अंबाला की तरफ से एक बस आती दिखाई दी, तलाशी लेने पर बस सवार के बैग से सोने और डायमंड जड़े गहने बरामद की, जिसकी बाजारी कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपए है। पहचान नई दिल्ली निवासी शाम लाल बबर के तौर पर हुई। शाम बबर दिल्ली में एक ज्वैलर के शो रूम में मुलाजिम के तौर पर काम करता है, जो नई दिल्ली के राधिका ज्वैलर से एक पार्सल लेकर आया था जिसको जालंधर में ज्वैलर का काम करने वाले रिश्तेदारों को डिलीवर करना था। नियमानुसार पंजाब में प्रवेश के दौरान गहनों के बारे में शंभू बाॅर्डर पर इंफार्मेशन कलेक्शन सेंटर पर एंट्री कराई जानी थी, जो नहीं की।