पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शहर में 17 रु प्रति फुट मिलेगी सरकारी सस्ती रेत

अब शहर में 17 रु प्रति फुट मिलेगी सरकारी सस्ती रेत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | सस्तीसरकारी रेत की बिक्री शहर में शुरू हो गई है। ट्रांसपोर्टेशन के जो नए टेंडर जारी हुए हैं उनके शेड्यूल रेट 50 किमी तक 9.06 रु, 50 से 100 किमी तक 16.85 रु और 100 किलोमीटर से ऊपर 19.95 रु प्रति किमी प्रति फुट तय किए गए। खड्ड से रेत निकालने का सरकारी रेट पहले ही 8 रु प्रति फुट तय है।

शहर से अगर कोई घग्गर दरिया का रेत मंगवाता है तो उसे (8 रु प्रति फुट खड्ड से रेत का रेट+9.06 रु प्रति किमी प्रति फुट ट्रांसपोर्टेशन रेट = 17 रु प्रति फुट) रेत मिलेगी। रोपड़ या आनंदपुर साहिब की खड्डों की रेत करीब 25 रु प्रति फुट और होशियारपुर की खड्डों की रेत करीब 28 रु प्रति फुट में मिलेगी। सस्ती रेत पब्लिक को मुहैया कराने का जिम्मा मार्केट कमेटी के पास है। मार्केट कमेटी ऑफिस में अलग से एक ऑफिस है जहां मार्केट कमेटी का स्टाफ रेत बुक करेगा। आप को जितनी रेत चाहिए, सरहिंद रोड स्थित कमेटी ऑफिस में बनती रकम देकर उसकी बुकिंग कराएं। ऑर्डर देते ही मार्केट कमेटी ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को इसकी रसीद देगी। जो आगे माइनिंग के पास रसीद जमा कराकर रेत भरकर कस्टमर के घर पहुंचाएगा।

शहर में प्राइवेट रेत के दाम 25 से 30 रु प्रति फुट है। सरकारी रेत की बिक्री का सिस्टम लागू होने के बाद प्राइवेट रेत की बिक्री पर पाबंदी का प्रावधान है। नए सिस्टम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपने निजी ट्रांसपोर्टेशन से किसी भी खड्ड से महीने में एक बार रेत ला सकता है, अगर वो व्यक्ति रेत को आगे बेचता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ फौजदारी केस दायर हो सकता है।

पटियाला के आसपास हैं रेत की 11 खड्ड

पटियालाके सबसे करीब घग्गर की 11 खड्डें हैं। 2 खड्डें पटियाला जिले में और बाकी 9 मोहाली में है। ये सभी खड्ड 50 किमी के दायरे में हैं। ऐसे में अगर कोई इन खड्डों से रेत खरीदता है तो उसे सिर्फ 17 रु प्रति फुट में रेत मिलेगी।