शिवरात्रि पर श्री राम कथा आज से
सरहिंद। शिवदवाला मंदिर दशहरा मैदान सरहिंद में महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री राम कथा 9 फरवरी से शुरू होगी। मंदिर कमेटी के मैनेजर एडवोकेट नरेंद्र कुमार शर्मा और एडवोकेट निर्मल कुमार पुरी ने बताया कि श्री राम कथा 9 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्री गोपाल मोहन भारद्वाज जी की ओर से की जाएगी। 16 फरवरी को सुबह 10 बजे आलौकिक शिव बारात निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लंगर की सेवा भी राम भक्तों के लिए की जाएगी।