- Hindi News
- अब पटियाला के वेरका मिल्क प्लांट में बनेगा देसी घी
अब पटियाला के वेरका मिल्क प्लांट में बनेगा देसी घी
सोबन गुसांई। पटियाला soban.gusain@dbcorp.in
सरहिंद रोड पर वेरका मिल्क प्लांट में फ्लेवर्ड दूध, पनीर, दही, मीठी लस्सी पेड़े के अलाव अब देसी घी भी तैयार होगा। जिले में अब तक जो वेरका का घी मिल रहा है, वह बाहरी जिलों का है। प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद किसानों को फयादा होगा। इस समय प्लांट में डेली 1.25 लाख लीटर दूध रहा है। प्लांट में सिर्फ 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग होती है। शेष दूध लुधियाना चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।
घी का प्लांट शुरू होने पर दूध की डिमांड 1.50 लाख लीटर तक पहुंच सकती है। प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए 5 करोड़ का प्रपोजल है। पहली किश्त के रूप में वेरका मिल्क प्लांट मैनेजमेंट को 2.70 करोड़ की ग्रांट मिल चुकी है। बाकी रुपए मार्च में मिल जाएंगे। वेरका प्लांट सर्दियों में जो दूध पाउडर तैयार करता है, उसमें से निकली क्रीम को मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, चंडीगढ़ बठिंडा प्लांट में घी बनाने को भेजता है। इस दौरान वेरका मिल्क प्लांट में दूध से 7 प्रोड्क्टस तैयार होते हैं। तीन तरह के फ्लेवर्ड मिल्क, पैक्ड दही, मीठी लस्सी सामान्य लस्सी 1 किलो पैकेट, पनीर 100 ग्राम 200 ग्राम पैकेट, पेड़े मेन हैं। मिल्क प्लांट में पहले फेज में डेली 2500 से 3000 पैकेट घी बनाने का प्रोजेक्ट है। यदि खपत ज्यादा हुई तो इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
प्रोजेक्ट शुरू होने पर मिलेगा पटियाला का घी
^मिल्कप्लांट में घी तैयार करने का प्रोजेक्ट शुरू करने की स्कीम है। प्रोजेक्ट पर टोटल 5 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 2.70 करोड़ रुपए की ग्रांट मिल चुकी है अभी तक जिले में बाहर से घी आता था। प्रोजेक्ट शुरू होेने के बाद पटियाला में बना घी लोगों को सप्लाई होगा। -जीपीशर्मा, एमडी वेरका मिल्क प्लांट