कथा से भगवान मिलते हैं: शास्त्री
पटियाला। श्रीराधा कृष्ण संकीर्तन मंडल सरहिंद रोड स्थित न्यू ग्रेन मार्केट में श्रीमद् भागवत कथा करा रहा है। जिसमें रविनंदन शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा और विश्वास अलग नहीं हो सकते। अगर विश्वास और श्रद्धा दोनों है तो पत्थर में भगवान नजर आता है। कथा अमृत जीवन को अमर बना देता है। कथा बार बार भगवान का दर्शन करवाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भगवान के वक्ष से पैदा हुआ है। यहां डीपी सिंह, राजदीप, अनीश मंगला, ओंम प्रकाश, रमेश वर्मा, सुरिंदर जिंदल, नरेश करकरा ,गुरप्रीत सिंह चीमा, अशोक, रमेश सिंह, महेश,टिनू, संजय गुप्ता, अलका आनंद, बलराम जोशी, कमल अग्रवाल, राकेश सिंगला, रूपिंदर गुप्ता, मनोज गर्ग, राज सिंगला, तरदीप अग्रवाल राज कुमार शर्मा मौजूद रहे।