दर्शन सिंह के प्रोडक्शन वारंट जारी
पटियाला। जिलाअतिरिक्त सेशन जज की अदालत में चल रहे राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह के कथित कत्ल मामले में पुलिस ने दर्शन सिंह को सोमवार को पेश नहीं किया। अदालत ने आरोपी के अगली पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। अदालत ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि आरोपी को अगली पेशी पर पेश किया जाए। पुलिस ने बाकी सभी आरोपियों को पेश किया। बचाव पक्ष के लिए वकील बरजिंद्र सिंह सोढी पेश हुए। मामले की सुनवाई आगे डाल दी गई है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह जो किसी समागम से रात के समय अपने घर नई अनाज मंडी सरहिंद रोड पटियाला पहुंचे थे। जब वह गाड़ी से घर के बाहर उतरे तो अनजान व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चला दी थी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। रुलदा सिंह की पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने थाना त्रिपड़ी पटियाला में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।