कोर्ट में रुलदा सिंह के हत्यारे हुए पेश
पटियाला। जिलाअतिरिक्त सेशन जज की अदालत में चल रहे राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह कत्ल मामले में पुलिस ने दर्शन सिंह समेत सभी आरोपियों को पुलिस ने पेश किया। बचाव पक्ष के लिए वकील बरजिंद्र सिंह सोढी पेश हुए। काेर्ट ने आरोपियों की हाजरी देखी और अगली पेशी पर सभी आरोपियों का धारा-313 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की सुनवाई आगे डाल दी गई है। यह है मामला: उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह जो किसी समागम से रात के समय अपने घर नई अनाज मंडी सरहिंद रोड पटियाला पहुंचे थे। जब वह गाड़ी से घर के बाहर उतरे तो अनजान व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चला दी थी। और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। रुलदा सिंह की पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने थाना त्रिपड़ी पटियाला में हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।