पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजवा की 16 को होने वाली रैली स्थगित

बाजवा की 16 को होने वाली रैली स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुलतानपुर लोधी

कांग्रेसपार्टीके वर्करों की बैठक विधायक नवतेज सिंह चीमा की अगुवाई में हुई जिसमें नगर कौंसिल सुलतानपुर लोधी के चुनाव संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर विधायक नवतेज सिंह चीमा ने कहा कि 16 दिसंबर मंगलवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है जो कि नव वर्ष में आएंगे। चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब के लोग अकाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बहुत परेशान है और सरकार को चलता करने के लिए चुनावों का इंतजार कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में अकाली-भाजपा सरकार का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा और कांग्रेस पार्टी शानदार जीत प्राप्त करेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव दीपक धीर, ब्लाक कांग्रेस सुल्तानपुर लोधी के प्रधान मुखतियार सिंह, शहरी प्रधान संजीव मरवाहा, परविन्द्र सिंह, तिलक राज, अशोक कुमार, हरजिन्द्र सिंह, हरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, किशोर कोहली, नरेश कुमार आइद उपस्थित थे।

कांग्रेसी वर्करों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक नवतेज सिंह चीमा, दीपक धीर राजू, जगपाल सिंह चीमा अन्य।