- Hindi News
- पुड्डा काॅलोनी निवासियों को रही समस्याओं पर चर्चा
पुड्डा काॅलोनी निवासियों को रही समस्याओं पर चर्चा
भास्कर न्यूज | सुलतानपुर लोधी
पुड्डाकॉलोनीसुल्तानपुर लोधी की बेबे नानकी वेलफेयर सोसायटी की बैठक अध्यक्ष कंवरजीत सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारी संख्या में पहुंचे पुड्डा निवासियों और प्लाट होल्डरों ने अपने-अपने विचार रखे और पुड्डा विभाग द्वारा उनको पेश रही मुश्किलों संबंधी विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष कंवरजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुड्डा विभाग अपनी गलतियों को छिपाने के लिए पुड्डा निवासियों और प्लाट होल्डरों को बिना वजह परेशान कर रहा है और विभाग द्वारा कंसटरकशन फीस की आड़ में प्लाट होल्डरों को जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे है।
उन्होंने बताया कि जिस आधार पर नोटिस भेजे जा रहे है उसका कोई ही सही नियम प्रतीत नहीं होता बल्कि विभाग 80-90 रुपए गज के हिसाब के साथ जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे है। जबकि प्लाट 900 रुपए गज के हिसाब के साथ विभाग द्वारा प्लाट होल्डरों से पैसे लिए गए थे। जिस हिसाब के साथ 2 प्रतिशत दर के एक वर्ष का करीब 7200 रुपए बनता है परंतु पुड्डा विभाग मनमर्जी के साथ मोटी रकम जुर्माने वसूल के लिए नोटिस निकाला जा रहा है, जोकि ठीक नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त काॅलोनी को विकसित करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया, क्योकि अभी तक सीवरेज प्लाट तक नही बनाया गया। उन्होंने बताया कि काॅलोनी में तो सड़क है और ही पार्क तैयार किए गए है और जगह-जगह उगी घास कारण जंगल वर्ग माहौल बना हुआ है।
यहां तक की पुड्डा कॉलोनी के आधे हिस्से में लाइटों की कोई अवस्था नहीं है और सफाई की अवस्था है। जिस कारण यहा के लोग नर्क का जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने मांग की कि पुड्डा विभाग जुर्माना वसूलने से पहले काॅलोनी में बुनियादी सुविधा मुहैया करवाए। उन्होंने बताया कि काॅलोनी निवासी पुड्डा विभाग और अथार्टी के विरुद्ध जल्द ही हाईकोर्ट में इस काॅलोनी में पुड्डा द्वारा की जा रही गलत नीतियों के बारे में विजिलेंस या स्वतंत्र विभाग से इसकी जांच की मांग करेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे। इस संबंध में जेडीए और पुड्डा विभाग के मुख्य प्रबंधक गुरप्रीत सिंह खैहरा के साथ संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पुड्डा द्वारा नियमों के तहत ही जुर्माने के लिए नोटिस भेजे जा रहे है।
उन्होंने बताया कि पुड्डा काॅलोनी को विकसित करने के लिए पूरी वचनबद्ध है और जल्दी ही विभाग