पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुड्डा काॅलोनी निवासियों की समस्याओं पर चर्चा

पुड्डा काॅलोनी निवासियों की समस्याओं पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुलतानपुर लोधी

पुड्डाकॉलोनीसुल्तानपुर लोधी की बेबे नानकी वेलफेयर सोसायटी की बैठक अध्यक्ष कंवरजीत सिंह ढिल्लो की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारी संख्या में पहुंचे पुड्डा निवासियों और प्लाट होल्डरों ने अपने-अपने विचार रखे और पुड्डा विभाग द्वारा उनको पेश रही मुश्किलों संबंधी विचार विमर्श किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष कंवरजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुड्डा विभाग अपनी गलतियों को छिपाने के लिए पुड्डा निवासियों और प्लाट होल्डरों को बिना वजह परेशान कर रहा है और विभाग द्वारा कंसटरकशन फीस की आड़ में प्लाट होल्डरों को जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे है।

उन्होंने बताया कि जिस आधार पर नोटिस भेजे जा रहे है उसका कोई ही सही नियम प्रतीत नहीं होता बल्कि विभाग 80-90 रुपए गज के हिसाब के साथ जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे है। जबकि प्लाट 900 रुपए गज के हिसाब के साथ विभाग द्वारा प्लाट होल्डरों से पैसे लिए गए थे। जिस हिसाब के साथ 2 प्रतिशत दर के एक वर्ष का करीब 7200 रुपए बनता है परंतु पुड्डा विभाग मनमर्जी के साथ मोटी रकम जुर्माने वसूल के लिए नोटिस निकाला जा रहा है, जोकि ठीक नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त काॅलोनी को विकसित करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया, क्योकि अभी तक सीवरेज प्लाट तक नही बनाया गया।