पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता आधार कार्ड और बैंक खाते की काॅपी एजेंसी के पास जमा करवाए : केनी

उपभोक्ता आधार कार्ड और बैंक खाते की काॅपी एजेंसी के पास जमा करवाए : केनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| सुल्तानपुर लोधी

गैसउपभोक्ता 10 दिनो के अंदर अंदर अपना आधार कार्ड और बैंक खाते की कापी गैस एजेंसी के पास जमा करवा दें। जिन ग्राहकों ने ये दस्तावेज पहला ही गैस एजेंसी में जमा करवा दिए हैं।

उनको दोबारा करवाने की जरूरत नहीं है परंतु अपनी तसल्ली के लिए वह अपनी गैस वाली कापी लेकर गैस एजेंसी जा कर चैक करवा सकते है उनके आधार कार्ड और बैंक खाते की कापी की डिटेल कंम्प्यूटर में एजेंसी द्वारा दाखिल की जा चुकी है या नहीं। यह जानकारी जज गैस सर्विस सुल्तानपुर लोधी के पार्टनर कंवलनैन सिंह केनी ने दी।

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान कारपोरेशन पेट्रोलियम लिमिटेड के मंत्रालय से आए आदेशों के अनुसार ग्राहक गैस सबसिडी का लाभ तभी ले सकेंगे अगर उन्होंने अपना आधार कार्ड गैस एजेंसी और बैंक पास जमा करवाया हो। उन्होंने बताया कि इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर उनके साथ प्रबंधक नरेश कुमार, बाबा मनदीप सिंह, रोबिनदीप सिंह, कमलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

जज गैस सर्विस सुलतानपुर लोधी के पाटर्नर कंवलनैन सिंह केनी अन्य।