सुनाम|आप नेताअमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस अकाली-भाजपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। अगामी विस चुनाव में इन पार्टियों की चालों में पंजाब के लोग नहीं फंसेंगे। लोग इन पार्टियों की मिलीभगत को अच्छी तरह से समझ चुके हैं और पंजाब की बागडोर आप को सौंपने के लिए उतावले हैं।