लेक्चरर सुरिंदर सिंह भरूर सम्मानित
शहीदऊधम सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुनाम लड़के के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारी राजनीति शास्त्र के लेक्चरर सुरिंदर सिंह भरूर को खूनदान लहर को प्रसारित करने में योगदान डालने के बदले सम्मानित किया गया। सरकारी राजिंदरा कॉलेज के ऑडिटोरियम में राजिंदरा अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा आयोजित समागम में एडीसी पटियाला महिंदर पाल ने खूनदान कैंपों का आयोजन करने वाली संस्थाओं के संचालकों को सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश कुमार ने सुरिंदर भरूर को बधाई दी।