शेरों में आप के स्टीकर पर्चे बांटे
आमआदमी पार्टी की परिवार जोड़ो मुहिम के तहत सर्कल इंचार्ज मक्खन सिंह नमोल की अगुवाई में गांव शेरों में पार्टी वालंटियर्स की बैठक हुई। जिसमें जगमीत सिंह जोती को यूथ विंग सतगुर सिंह ढिल्लों को सर्कल के आरटीआई विंग का मुखी बनाया गया।
बैठक के बाद गांव में घर-घर जाकर स्टीकर पर्चे बांटे गए। मक्खन सिंह ने कहा कि परिवार जोड़ो मुहिम को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पंजाब के लोग भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, नशाखोरी से परेशान हैं इसलिए लोगों ने आप को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है ताकि उन्हें इन कुरीतियों से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर अमन अरोड़ा, गमदूर सिंह, सुरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, भोला सिंह, इंद्रजीत सिंह मौजूद थे।
गांव शेरों में आप वलंटियर प्रचार करते हुए।