गठजोड़ की ही बनेगी सरकार : सिंगला
सुनाम | यूथअकाली दल व्यापार सैल अध्यक्ष राजन सिंगला सीनियर भाजपा नेता शंकर बांसल ने कहा है कि अकाली-भाजपा गठजोड़ लगातार तीसरी बार पंजाब में अपनी सरकार बनाएगा। पंजाब में आप पार्टी का कोई आधार नहीं है। आप नेता पंजाब का माहौल खराब करने में लगे हैं। पंजाब के लोग विकास के नाम पर अकाली-भाजपा गठजोड़ को फतवा देंगे। जबकि कांग्रेस आप को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।