मेंटल अर्थमेटिक मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित
सुनाम | रोट्रेक्टक्लब सुनाम बांसल माइंड मेकर ने मेंटल अर्थमेटिक मुकाबले का ईनाम वितरण समारोह रोटरी परिसर में प्रधान पंकज अरोड़ा की अगुवाई में करवाया। इस मौके रिटायर्ड डीएसपी रूप सिंह मौड़ मुख्य मेहमान थे। इस मौके पर उन्हें सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब सुनाम के प्रधान लाडी चंद भाजपा के जिला प्रधान लाजपत राय गर्ग ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रोजेक्ट चेयरमैन वरूण बांसल ने बताया कि मुकाबले में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र जसप्रीत सिंह, दीपेश, पलक, गोपाल, श्रुति, हितेन, विवेक, चांदनी, रीधिका, आस्था, भूमिका, हरशल, ओम बांसल, हिमांशु, साक्षी, सृष्टि, प्रियांशु, अंजली को नकद ईनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।