परिवारों ने भाजपा का दामन थामा
सुनाम | भाजपाकी नगर पार्षद मोनिका गोयल के नेतृत्व में वार्ड 16 में महिला शक्तिकरण को समर्पित समागम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष लाजपत गर्ग, प्रदेश नेता विनोद गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुए। समागम में 6 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर शंकर बंसल, सुनील कांत, दीवान गोयल, दीपक गर्ग, जिनेश कुमार, पीनू गोयल, परमिंदर गोयल, सरोज रानी, प्रेम लता, परमजीत कौर, रजनी वाला, कविता रानी, चित्रा रानी और विजय कुमारी आदि हाजिर थे।
सुनाम में महिलाओं का सम्मान करते भाजपा नेता।