पतंगबाजी में जीती प्रीति की टीम
शिवशक्ति वूमेन क्लब की ओर से बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम तथा उल्लास के साथ नगर पार्षद कांता पप्पा के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान सभी के लिए पीला रंग का ड्रैस कोड तय किया गया और पीले रंग के ही चावल समेत अन्य पकवान बांटे गए। महिलाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ उठाया और पतंगबाजी प्रतियोगिता में प्रीती की टीम ने बाजी मारी।
समागम को संबोधित करते कांता पप्पा ने कहा कि बंसत पंचमी का पर्व खास महत्व रखता है और यह बदलती ऋतु खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर का प्रयोग नहीं करें। मौके पर प्रिया मदान, नेहा मदान, नेंसी मदान, मधू चावला, शशी रानी, पिंकी रानी, ममता रानी, रिचा, इशा सेठी, मीना शर्मा, जानकी सेठी, कांता रानी, सत्या देवी, हीना रानी, शंकुतला, प्रीती, सुमन सेठी हाजिर थे।
सुनाम में बंसत पंचमी समागम में शामिल महिलाएं।
चाइना डोर का इस्तेमाल करने का दिया संदेश
स्ट्राबेरीटोडलर्ज स्कूल में डायरेक्टर सिमरत खंगूड़ा के नेतृत्व में बच्चों ने बसंत पंचमी का त्योहार मनाया। पीले रंग को विशेष प्राथमकिता दी गई। बच्चों को खेलने के लिए पीले रंग की गेंदें तथा खाने के लिए पीले रंग के चावल दिए गए। उन्हें पीले रंग की महत्ता से भी अवगत करवाया गया। बच्चों को छोटे साईज के पतंग देकर चाईना डोर का इस्तेमाल करने का संदेश भी दिया गया। डायरैक्टर सिमरत खंगूड़ा ने कहा कि चाईना डोर पक्षियों और मनुष्यों के लिए बेहद घातक सिद्ध हो रही है, इसलिए इसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।