भाषण पेटिंग्स प्रतियोगिता से एड्स नशे के खिलाफ किया जागरूक
सुनाम |शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल ईष्टप्रीत कौर रैड रीबन क्लब के इंचार्ज प्रो. गगनदीप सिंह की अगुवाई में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत, नशों एड प्रति जागरूकता के मकसद से छात्रों के लेख, भाषण, सलोगन पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। लेख मुकाबले में संदीप कौर ने पहला, चिंकी ने दूसरा, सलोगन में सलीम खां पहले, प्रदीप सिंह दूसरे, पेंटिंग में सुखपाल कौर पहले, शिंदरपाल कौर दूसरे, भाषण में रजनदीप कौर पहले, प्रिया दूसरे स्थान पर रही। इस मौके वाईस प्रिंसिपल डा. परमिंदर सिंह, प्रो. गुरचरण सिंह, प्रो. सुरेश सिंगला, प्रो. प्रभजीत कौर, सुनीता जोशी, संदीप, हरविंदर सिंह मौजूद थे।
सुनाम के शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करता स्टाफ।