भाकियू ने नहीं होने दी किसान की डेयरी की कुर्की
सुनाम | भारतीयकिसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा एक किसान की डेयरी की कुर्की नहीं होने दी गई। जिला प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि रामपाल ने डेयरी चलाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से लोन लिया था। रामपाल ने पार्टनरशिप में डेयरी चलाई थी, लेकिन रामपाल के पार्टनर डेयरी छोड़ गए। जिस कारण डेयरी का कारोबार डगमगा गया। बैंक ने डेयरी पर ताला लगा दिया। 12 जनवरी को बैंक के आगे धरना दिया गया था। बैंक अधिकारियों ने कहा कि था ताला खोल दिया जाएगा लेकिन ताला खोलने की बजाए बैंक ने रामपाल की डेयरी की कुर्की का नोटिस निकाल दिया, जिसके विरोध में धरना देकर कुर्की को रोका गया है। उन्होंने साफ किया कि यदि बैंक ने ताला खोला तो आने वाले दिनों में ताला तोड़ दिया जाएगा।