एटीएम कार्ड से अदायगी करने के फैसले की निंदा
भाकियूएकता उगराहां ने सरकार की ओर से किसानों को अगली फसल की अदायगी एटीएम कार्ड से करने के फैसले की निंदा की है। किसान नेताओं का कहना है कि ज्यादातर किसान अनपढ़ हैं।
इस कारण यह प्रणाली किसानों के लिए सिरदर्दी होगी। गुरुद्वारा सचखंड साहिब में यूनियन की बैठक को में जिला प्रधान अमरीक सिंह गंढूआं, उपप्रधान दरबारा सिंह छाजला, रामशरण सिंह उगराहां, जसवंत सिंह तोलावाल सुखपाल माणक ने कहा कि सहकारी सभाओं के सदस्य किसानों को बैंक में खाते खुलवाने के लिए कहा जा रहा है। बैंकों में सेविंग बैंक खाता 500 रुपए लेकर खोला जा रहा है। जबकि दूसरे बैंकों में बिना पैसे लिए खोते खोले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने एटीएम से अदायगी करने के फैसले को वापस नहीं लिया तो सरकार के विरुद्ध संघर्ष छेड़ा जाएगा।
सुनाम में बैठक करते हुए किसान।