- Hindi News
- टीचर को पीटने वाले स्टूडेंट्स हों गिरफ्तार
टीचर को पीटने वाले स्टूडेंट्स हों गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | सुल्तानपुर लोधी
मास्टरकैडरयूनियन सुल्तानपुर लोधी की बैठक ब्लाक अध्यक्ष चमन लाल और जसबीर काला बूसोवाल की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष चमन लाल और जसबीर सिंह काला ने कहा कि पिछले दिनों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवंडी चौधरियां के एसएसटी टीचर से बिधीपुर के पास स्कूल के 8-10 विद्यार्थियां ने टीचर से मारपीट की जो टीचर्स से दुर्व्यवहार है। प्रैस सचिव नरेश कुमार कोहली ने एसएचओ तलवंडी चौधरियां से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर बख्शीश सिंह, जसविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सुरजीत सिंह, अजमेर सिंह, नरेश शर्मा, गुरमीत पंछी, दविंदर सिंह, राकेश शर्मा, संदीप दुर्गापुर, जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह विर्क आदि उपस्थित थे।