बाबा विश्वकर्मा जी का प्रकाश पर्व मनाया
भास्कर न्यूज | सुल्तानपुर लोधी
बाबाविश्वकर्माजी का प्रकाश पर्व पर प्रवासी ठेकेदारों की ओर से तलवंडी चौधरियां में सत नारायण मेहता की अध्यक्षता में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह, कामरेड बलदेव सिंह, सत नारायण मेहता अध्यक्ष पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन, विकास चंदर, मिशरी लाल, ब्रह्मदेव कमल मेहता, राजेश कुमार, प्रदीप, राजू पीओपी, राज जी, लक्ष्मण, पंडित विद्याआनंद मेहता, अमरिंदर मेहता, जतिंदर मेहता, ओम प्रकाश, उमेश मेहता आदि बडी संख्या में ठेकेदार उपस्थित थे।
प्रवासी ठेकेदारों और मजदूरों द्वारा करवाए गए धार्मिक समारोह में लंगर छकती संगत।