आज मनाया जाएगा विश्वकर्मा जयंती
सुल्तानपुर लोधी|बाबा विश्वकर्माजी का जन्म दिवस 17 सितंबर को बिहारी ठेकेदारों द्वारा तलवंडी चौधरियां मार्ग पर पुल के पास सुबह 10 बजे से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सत्य नारायण मेहता और विकास चंद्र ने बताया कि इसमें बाबा विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। इसके बाद अरदास की जाएगी। इस मौके पर अशोक मेहता, राजेश, कमल ठेकेदार और मिश्री लाल आदि मौजूद थे।