- Hindi News
- पीर बाबा मुहम्मद शाह बुखारी की दरगाह पर जोड़ मेला
पीर बाबा मुहम्मद शाह बुखारी की दरगाह पर जोड़ मेला
भास्कर न्यूज|सुल्तानपुर लोधी
पीरबाबामुहम्मद शाह बुखारी की दरगाह पर वार्षिक जोड़ मेला प्रबंधक कमेटी और नगर निवासियों के सहयोग के साथ गांव मसीतां तलवंडी चौधरियां रोड में 30 सितंबर मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
मेले की तैयारियों संबंधी हुई बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष जोगा सिंह, मनजिंदर सिंह मुखतियार सिंह ने बताया कि इस मौके सभ्याचारक प्रोग्राम में लोक गायक गौरा चक्क वाला, गुरविंदर बराड, नवदीप संधू और लवजीत धंज्जल गीतो द्वारा श्रोताओं मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर नामवर पहलवानो की कुश्ती के मुकाबले करवाए जाएंगे। इस अवसरपर पूर्व सरपंच बलवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, मुखतियार सिंह, कुलवीर सिंह, निंरजन सिंह, सुरजीत सिंह, कशमीर सिंह, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
पीर बाबा मुहम्मद शाह बुखारी के वार्षिक मेले संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते जोगा सिंह, बलबीर सिंह, मुखतियार सिंह अन्य