धार्मिक कार्यक्रम कल
सुल्तानपुर लोधी| बाबाविश्वकर्मा जी का जन्म दिवस 17 सितंबर को तलवंडी चौधरियां मार्ग पर पुल के पास सुबह 10 बजे से दोपहर तक मनाया जाएगा। अध्यक्ष सत्य नारायण मेहता और विकास चंद्र ने बताया कि इस मौके बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा की जाएगी। इसके बाद अरदास होगी। इस अवसर पर अशोक मेहता, राजेश, कमल ठेकेदार, मिश्री लाल आदि उपस्थित थे।