- Hindi News
- गठबंधन मिल कर लड़ेगा नगर कौंसिल चुनाव: कटोरा
गठबंधन मिल कर लड़ेगा नगर कौंसिल चुनाव: कटोरा
नगरकौंसिल चुनाव अकाली दल से मिल कर ही लड़ा जाएगा उम्मीदवारों का चुनाव भी अकाली-भाजपा आपसी सहमति के साथ किया जाएगा।
यह बात भाजपा के जिला अध्यक्ष जुगराज सिंह कटोरा ने यहां भाजपा वर्करों की बैठक के दौरान व्यक्त किए। बैठक में नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष तरसेम सिंह मल्ला, आनंद सिंगला, भीम सिंह जिला सचिव भाजपा, अनिल अरोडा जिला सचिव भाजयुमो, पूनम रानी पूर्व कौंसलर, पवन गोयल, विक्की नरूला, कमल खत्री, मेजर सिंह, संजीव कुमार, सोनू आदि मौजूद थे।
इस मौके कटोरा ने बताया कि तलवंडी भाई के साथ साथ पूरे जिले में अकाली भाजपा का अटूट बंधन है किसी भी नेता एवं वर्कर में कोई मनमुटाव नहीं है, इसलिए नगर कौंसिल चुनाव भाजपा अकाली-दल के साथ ही लड़ेगी जीत दर्ज करेगी।
तलवंडी भाई में भाजपा नेताओं वर्करों से मीटिंग करते जुगराज सिंह कटोरा।