- Hindi News
- 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया
तलवंडी भाई |बेसहारा सेवासोसायटी द्वारा अपने समाजसेवा के कार्य में 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। अध्यक्ष बलबीर सिंह बीरा, हरप्रीत सिंह सोनू, संजीव कुमार पिंटा, अमरजीत सिंह, दर्शन सिंह बराड़, विजय कुमार, भुपिंद्र सिंह, राजन वोहरा, अमनप्रीत सिंह, ऊषा चावला, सरबजीत सिंह ने बताया कि यह समारोह गुरुद्वारा गुरू नानक सभा में आयोजित किया गया। हर परिवार को आटा, दाल, चीनी, चाय पत्ती, घी आदि दिया गया है।
परिवारों को राशन वितरित करते सोसायटी पदाधिकारी