- Hindi News
- सदस्यता मुहिम के तहत डोर टू डोर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
सदस्यता मुहिम के तहत डोर टू डोर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपाकी ओर से शुरू की गई सदस्यता अभियान तहत लोगों को जागरूक करने भाजपा के साथ जुड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल तलवंडी भाई ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर प्रचार किया।
मंडल अध्यक्ष रोषन लाल बजाज की अध्यक्षता में एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गली नं 4 से इस मुहिम की शुरुआत करते हुए डोर-टू-डोर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपील करते मोबाइल के जरिए भाजपा का सदस्य बनने की विधि बताई। जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा आगू पूर्ण चंद पवार, रोषन लाल बजाज इत्यादि ने कहा कि भाजपा की सदस्यता बनने की इस मुहिम को लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है लोग परिवारों सहित भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।
इस समय पूर्ण चंद पवार, जगदीश गोयल उप चेयरमैन मार्केट कमेटी, दीपक गोयल, नरेश गोयल, डाॅ राज कुमार अग्निहोत्री, जीत राय खुल्लर, संतोष बांसल अध्यक्ष महिला मोर्चा, कुलवंत राऐ कमला, बख्शीश सिंह, ठाणा सिंह, अमरजीत बांसल, जगतार सिंह, नरन्द्रिजीत सिंह, शिंदरपाल, करनैल सिंह इत्यादि मौजुद थे। खुल्लर
डोर-टू-डोर प्रचार करते भाजपा नेता वर्कर।