खुश रहना सबसे बड़ी कला: मेहर
ब्रह्मकुमारीसेवा आश्रम तलवंडी भाई द्वारा धार्मिक समारोह का आयोजन स्थानीय गो माता समाधि मंदिर में किया गया। जिसमें प्रजापति ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय चंडीगढ़ से प्रचारक फिल्मी कलाकार मेहर मितल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मेहर मितल ने कहा कि आज के समय में लडा़ई, झगडे़, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार, बीमारियों इत्यादि दुनिया भर में चिंता का विषय है। इन सभी चिंताओं से आत्मा को शुद्घ कर परमात्मा से जुड़कर छुटकारा पाया जा सकता है। समागम में ब्रह्माकुमारी संगीता, ब्रह्म कुमारी रेखा, प्रेम लत्ता, वीना रानी, करमजीत, अश्वनी कुमार, संतोष कुमार मंगला, अमृत लाल छाबड़ा, सुरिन्द्र कुमार नरुला, हैरी छाबड़ा, डॉ बीएल पसरीचा, जीएस अनमोल, मंगत राम सांडल, सुरिन्द्र नरुला, विक्की नरुला, इत्यादि मौजुद थे।
समारोह दौरान संबोधन करते हुए मेहर मित्तल।