पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट मिलने पर शिअद भाजपा कांग्रेसी नेताओं में फूट

टिकट मिलने पर शिअद-भाजपा कांग्रेसी नेताओं में फूट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहब्बतऔर राजनीति में सब कुछ जायज होता है। कस्बे में अजीबो-गरीब घटनाएं देखने सुनने को मिल रही है। टिकट मिलने से परेशान हुए अकाली-भाजपा एवं कांग्रेस के एक बड़े ग्रुप ने संयुक्त मोर्चा बनाकर इकट्ठे चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद तीनों ही राजनीतिक पार्टियों की नींद हराम हो गई है। मंगलवार को लंगर साहिब गुरुद्वारा में शहरवासियों को एकत्रित कर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने कस्बे के 13 वार्डों में अपने सदस्य आजाद प्रत्याशी के तौर पर उतारने का फैसला लिया है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि क्षेत्र का विकास करवाने की सोच से इस चुनाव को लड़ा जाएगा नाकि पार्टीबाजी दिखाने के लिए। बेशक अकाली-भाजपा या फिर कांग्रेस द्वारा टिकटों का वितरण नहीं किया गया है, लेकिन स्वयं को टिकट ना मिलती देख पार्टियों में बगावती सूर उठ गए। जिन लोगों ने बगावत की है उनमें अकाली दल के जिला जरनल सेक्रेटरी बलदेव सिंह बराड़, पूर्व काउंसिल अध्यक्ष प्रितपाल सिंह वडिंग, भाजयुमो के पदाधिकारी कमल खत्री, इकबाल सिंह के नाम आगे आए हैं। बलदेव सिंह बराड़ बताते हैं कि अकाली दल में कोई गुटबंदी नहीं है और सभी नगर का विकास करने के लिए एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं।