23 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करवाई
>नवविवािहत जोड़ों को घरेलू उपयोग का सामान भी दिया
भास्करसंवाददाता| तलवंडी भाई
नौजवानलोक भलाई सभा द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सामूहिक शादियां करवाईं गईं। इस समारेाह को महान कन्यादान का नाम दिया गया जिसमें सांसद शेर सिंह घुबाया, विधायक जोगिन्द्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।
सभा पदाधिकारियों जगदीश पाल, सुखविन्द्र सिंह कलसी, संजीव कुमार काला, भुपिन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, राम शरण खुल्लर, कपिल देव धवन, राजिन्द्र गाबा, इन्द्रजीत सिंह कलसी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार आयोजित किए गए सामूहिक विवाह समारोह में 23 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले किए गए हैं।
गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में इनके आनंद कारज करवाए गए जिसमें कथावाचक ईकबाल सिंह लंगेआना ने संगत को गुरु घर से जोड़ा।
परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को सभा को ओर से डबल बैड, बिस्तर, कंबल, कपड़े, बर्तन, कुर्सी मेज, सिलाई मशीन, पंखे आदि घरेलू उपयोग का सामान वितरित किया गया। विवाह समारोह के बाद नौजवान लोग भलाई सभा द्वारा पार्क में शहीद-ए-आजम की प्रतिमा स्थापित की गई।
प्रतिमा का उद्घाटन सांसद शेर सिंह घुबाया ने किया। इस अवसर पर परमजीत सिंह कलसी, जसविन्द्र सिंह बिट्टू कंग, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीवा वोहरा आदि विशेष रूप से शामिल हुए। -खुल्लर
परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देते मेहमान।