पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंसर के लक्षणों और उपचार की दी जानकारी

कैंसर के लक्षणों और उपचार की दी जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|तलवंडी भाई

राष्ट्रीयकैंसर चेतना दिवस पर कैंसर की बीमारी की रोकथाम प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर फिरोजशाह में जागरुकता सेमिनार डा.पवित्र जोत सिंह मेडिकल अधिकारी की अध्यक्षता में करवाया गया। जिसमें अस्पताल में आने वाले मरीजों उनके पारिवारिक सदस्यों को कैंसर के साथ-साथ अन्य बीमारियों के भयानक परिणामों सहित जानकारी दी गई। शिविर में नेहा भंडारी बीईई के साथ-सात एएनएम, आशा वर्करों अस्पताल के स्टाफ ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। लोगों को संबोधित करते डा. पवित्र जोत सिंह ने कैंसर के कारणों, लक्षणों उसके उपचार संबंधी विस्तार सहित जानकारी देते हुए कहा कि देश में महिलाओं और पुरुषों में मुख्य तौर पर सरवाइकल, ब्रेस्ट, ओवरी, पेट फेफड़ों का कैंसर मुख्य रुप से पाया जाता है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मुलांपुर, संगरूर बठिंडा में कैंसर मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल खोले गए है, ताकि लोगों को मौत के मुंह से जाने से बचाया जा सके। शिविर में नेहा भंडारी बीईई ने बताया कि वर्ष 2013 में पंजाब सरकार ने कैंसर मरीजों की शिनाख्त करने के लिए घर-घर का सर्वे करवाया था, जिसमें मालवा क्षेत्र में कैंसर मरीजों की संख्या अधिक सामने आई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कैंसर की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठा रही है, जिस तहत मुख्यमंत्री पंजाब कैंसर राहत कोश स्कीम चलाई गई है और कैंसर के मरीजों का मुफ्त उपचार करवाया जाता है। इस मौके पर सुमित कुमार लेखाकार, कमल किशोर फार्मासिस्ट, मुकेश कुमार सहित पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित था। -खुल्लर

जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मी।

खबरें और भी हैं...