इंकलाब का नारा पंजाब के नौजवानों के दिलों में धड़कता है: संजय
भिंडरांवाला का जन्मदिन मनाकर सिमरनजीत से आगे निकलना चाहती है ‘आप’ : कैप्टन
चंडीगढ़ | संतजरनैल सिंह भिंडरांवाला के 12 फरवरी को जन्म दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर घूम रही एक फोटो के बारे में आम आदमी पार्टी के पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा है कि ‘आप’ से घबराकर सियासी विरोधी गंदी सियासत पर उतर आए हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।
यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘आप’ जो भी पोस्टर, पर्चा जारी करेगी, वह लोगों के सामने किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम, ऑपरेशन ब्लू स्टार और पंजाब को बांटने एवं हिन्दू-सिखों को लड़ाने वाली कांग्रेस के कप्तान को ‘आप’ पर ऐसा आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। ‘आप’ तोडऩे की नहीं बल्कि जोडऩे की सियासत करती है।
कैप्टन द्वारा ‘आप’ के इंकलाब-जिंदाबाद के नारे पर एतराज करने पर संजय सिंह ने कहा, ‘राजे-महाराजे अन्याय करते रहे हैं और आम आदमी हमेशा न्याय के लिये इंकलाब का नारा देता आया है। पंजाब की सरजमीं पर यह नारा शहीद भगत सिंह ने दिया था। यह नारा पंजाब के नौजवानों के दिलों में धड़कता है।’ दिल्ली के विधायकों के वेतन को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल के ‘राजा-महाराजा’ को वेतन की जरूरत ही कहा हैं, वह भ्रष्टाचार के माध्यम से करोड़ों की काली कमाई करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक ऐसा नहीं करते। घर चलाने के लिए उनका वेतन 12 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया गया है, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। खुद कैप्टन की प|ी परनीत कौर, पुत्र रणइंदर सिंह और उनके ससुर का विदेशी बैंकों में काला धन जमा है।
संजय सिंह ने कहा लोगों को कैप्टन से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि कैप्टन बादलों के साथ मिले हुए हैं। इसलिए बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच की अपनी ही पार्टी की मांग का विरोध करते रहे हैं।
कैप्टन ने कहा, बलकार सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मालवा में मजबूती मिलेगी।
कभी आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे बलकार सिद्धू ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के झाड़ू के बिखरने का समय गया है। ‘आप’ अब वह नहीं रही। इसकी सोच में काफी बिखराव हो चुका है। उन्होंने कहा, कई और लोक गायक और कलाकार भी कांग्रेस में शामिल होंगे और आम आदमी पार्टी में केवल भगवंत मान ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा, तलवंडी साबो उपचुनाव के दौरान उन्हें टिकट देकर वापस ले ली गई। उन पर कुछ आरोप लगाए गए लेकिन अब आम आदमी पार्टी के नेता यह बताने को भी तैयार नहीं हैं कि क्या वे आरोप साबित हुए। उन्होंने कहा, वह ‘आप’ के संयोजक को कोर्ट में घसीटेंगे।
डेमोक्रेटिक तरीके अपनाए, इंकलाब के नारे लगाकर नौजवानों को गुमराह करे
संजय सिंह ने कहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के इलेक्शन मैनिफेस्टो में अकाली-भाजपा और कांग्रेस की तरह झूठे वादे और जुमले नहीं होंगे। पार्टी दिल्ली की तर्ज पर लोगों के साथ मिल-बैठकर मैनिफेस्टो बनाएगी। इसके लिए पार्टी दिल्ली डायलॉग कमीशन (डीडीसी) के चेयरमैन अशीष खेतान की अगुवाई में राज्य स्तरीय ‘पंजाब डायलॉग’ कार्यक्रम 15 मार्च से शुरू करेगी। खेतान ने कहा कि 15 मार्च से 15 अगस्त तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और शहरों में जाकर लोगों के साथ ‘एग्रीमेंट’ रूप में मैनिफेस्टो तैयार कर लिया जाएगा।